कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर–वीकेंड पर बदला ट्रैफिक रूट, ऐसे करें आसान दर्शन…

Traffic-plan
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल जनपद में वीकेंड के दौरान बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

 

शनिवार और रविवार को अल्मोड़ा व रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़ और मुक्तेश्वर के रास्ते भेजा जाएगा, जिससे मुख्य मार्गों पर दबाव कम किया जा सके। वहीं हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले जरूरी सेवाओं के भारी वाहन अपने तय मार्ग से जा सकेंगे, लेकिन अन्य वाहनों को स्थिति के अनुसार भवाली के मस्जिद तिराहे से पहले ही रोका जा सकता है या वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

पर्यटकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। जो लोग अपने निजी वाहनों से भीमताल के रास्ते कैंची धाम जा रहे हैं, उन्हें अपने वाहन भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़े करने होंगे। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के जरिए मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

इसी तरह, नैनीताल या गेठिया मार्ग से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में रोका जाएगा, जहां से शटल सेवा द्वारा कैंची धाम तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

प्रशासन ने सभी यात्रियों, वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे वीकेंड के दौरान इस ट्रैफिक प्लान का पालन करें, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

Ad Ad