उत्तराखंड– कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय में एनएसयूआई ने घोषित किया अपना छात्र संघ प्रत्याशी…

IMG20221219135222_01.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में 24 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

सूरज भट्ट को एनएसयूआई ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर बैठक में सर्वसहमति से फैसला किया गया है। सूरज भट्ट को एनएसयूआई ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है, सूरज भट्ट अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से दावेदारी भी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कौशल बिरखानी को अपना प्रत्याशी दो दिन पहले घोषित कर दिया था और अब सूरज भट्ट को एनएसयूआई ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। एमबीपीजी कॉलेज में मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के बीच कड़ा होने वाला है।