कड़ी सुरक्षा के बीच शैले हॉल में शपथ, दीपा दर्मवाल और देवकी बिष्ट ने संभाली नैनीताल जिला पंचायत की कमान…

FB_IMG_1756793455825
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल–उत्तराखण्ड की सबसे चर्चित नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शपथ आज पद और गोपनीयता की शपथ के साथ सम्पन हो गया। कुल 27 में से अध्यक्ष उपाध्यक्ष को छोड़कर 24 सदस्य ओत्थ में शामिल हुए। बोर्ड की बैठक अब आगामी 6 तारीख के लिए तय की गई है।

 

 

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज नैनीताल क्लब के शैले हॉल में सभी एकत्रित हुए। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने विधायक सरिता आर्या, राम सिंह केडा और मोहन बिष्ट के साथ ही राज्यमंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्या आदि का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

 

 

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने अध्यक्ष दीपा दरमवाल और उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष दीपा ने 25 में से 24 सदस्यों को शपथ दिलाई। एकमात्र सदस्य पुष्पा नेगी ने शपथग्रहण में मौजूद नहीं रहीं।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

उद्घोषक हेमंत बिष्ट ने नवनिर्वाचितों को सी.एम.द्वारा भेजा पत्र पढ़कर सुनाया। इसमें, पदाधिकारियों से जनता की सुख सुविधाओं पर ध्यान, सड़क, गांव, कस्बे, संवर्धन, आजीविका, विकास, अवस्थापना, महिला विकास, स्वास्थ्य आदि का चहुमुखी विकास की आशा की है। छह सितंबर को जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक प्रस्तावित है।

 

 

इस अवसर पर आनंद सिंह दरमवाल, अधिवक्ता एम.सी.कांडपाल, गोपाल रावत, गोविंद सिंह बिष्ट, नितिन कार्की, गोपाल गंगोला, बॉबी भाकुनी, रत्नेश साह, गजाला कमाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

 

 

 

भारी पुलिस बल और कड़ी सुरक्षा के बीच शपथग्रहण स्थल में केवल गिने चुने लोगों को जाने की अनुमाती दी गई। अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने बताया कि सभी को साथ लेकर विकास की तरफ देखा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देकर स्वरोजगार पर विशेष ध्यान रहेगा।

 

 

 

Ad