PM मोदी के मुखबा में यादगार पल, मां गंगा की पूजा के बाद उनके नाम जुड़ा ये एक रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें

makhab-ma-paema-matha_3b26490f898df053e04fbe42b9fd951d
खबर शेयर करें -

चारधाम शीतकालीन यात्रा का संदेश लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड पहुंचे। यहां वह सबसे पहले मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचे। उन्होंने करीब बीस मिनट तक गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पीएम मोदी के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो मां गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल पहुंचे हैं।

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

पीएम मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है। उनके नाम एक और उपलब्धि है कि वह देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भारत-तिब्बत(चीन) सीमा से जुड़े उत्तराखंड के चमोली जनपद के पहले गांव माणा, पिथौरागढ़ जनपद के सीमावर्ती गांव गुंजी पहुंचे थे।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी जनपद का एक दिवसीय दौरा उत्तरकाशी जिले के लिए यादगार होगा। उनके दौरे से सीमावर्ती गांवों के विकास के साथ ही ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगों के पूरा होने की उम्मीद भी जगी है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

पीएम ने जादूंग घाटी में विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल और नीलापानी घाटी में मुलिंगना पास का शिलान्यास किया। इन दोनों ट्रेक के शुरू होने से 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद बंद इस घाटी में पर्यटन के नए आयाम खुलेंगे।

वहीं, सीमावर्ती गांव जादूंग को सरकार फिर से आबाद करने की तैयारी कर रही है। यहां पुराने टूटे हुए घरों को फिर से आबाद कर होमस्टे बनाए जा रहे हैं। जिसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री के आज के दौरे से निश्चित तौर पर वीरान पड़े जादूंग गांव को अब पर्यटन स्थल के रूप में एक अलग पहचान जरूर मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...
Ad