बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–केंद्रीय बजट आने के बाद अब राज्य सरकार ने भी बजट की तैयारी करी शुरू, उत्तराखंड सरकार को दे बजट पर अपनी सलाह, मुख्यमंत्री धामी…

IMG_20230202_153909-1
खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के वर्ष 2023-24 बजट में जनता के सुझावों को भी शामिल किया जाएगा। बजट को अंतिम रूप देने से पहले वित्त विभाग ने आम लोगों से भी सुझाव मांगे हैं।

अपर मुख्य सचिव-वित्त आनंद बर्द्धन के अनुसार राज्य के हित में जो भी सुझाव होंगे, उन्हें बजट प्रस्ताव में रखा जाएगा।केंद्रीय बजट आने के बाद राज्य सरकार ने भी बजट की तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

पहले चरण में सभी विभागों से नए वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्ताव लिए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण में केंद्रीय बजट के प्रावधानों के अनुसार नई संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है। खासकर कृषि, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन पर केंद्र सरकार ने बजट में काफी फोकस रखा है। राज्य सरकार भी इन सेक्टर पर पिछले काफी समय से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

आम लोगों से सुझाव के लिए सरकार वाट्सअप नंबर, मेल आईडी भी जारी की है। बजट विभाग की वेबसाइट https://budget.uk. in/feedback पर भी सुझाव दिया जा सकता है।