बिग ब्रेकिंग–रैरा की टकरार समाप्त, किसान संघर्ष समिति की जीत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लिया किसान हित में फैसला…

0
IMG-20230924-WA0006
खबर शेयर करें -

देहरादून–रेरा एवं विकास प्राधिकरण के खिलाफ पिछले कई दिनों से हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे स्थित बुध पार्क में धरना दे रहे युवा किसान संघर्ष समिति कि आज मांग पूरी हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज युवा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियो ने देहरादून में मुलाकात की, जिसमें मुख्य रूप से कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, मेयर जोगेन्द्र रौतेला, राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान बलजीत सिंह, अर्जुन बिष्ट, परीक्षित मिश्रा समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात की।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

जहां पर यह बात सामने आई है, कि मुख्यमंत्री ने इस पूरे महत्वपूर्ण विषय पर एक कमेटी गठित की है, जो कि अपनी रिपोर्ट 6 महीने के अंदर भेजेगा, जिसमें युवा किसान संघर्ष समिति के सदस्य और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

पूर्व में प्राधिकरण के नियमों को लेकर जो भी कार्रवाई की गई है, उसको समाप्त करने की भी निर्देश दिए गए हैं। पूर्व की भांति अब किसान अपनी जमीनों की रजिस्ट्री करवा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *