उत्तराखंड–ऐपण कला को एक नई पहचान देने वाली पूजा को द रियल हीरोज प्राइड ऑफ उत्तराखंड सम्मान…

0
IMG-20230326-WA0113.jpg
खबर शेयर करें -

भिकियासैण/भीमताल– ऐपण कला से अपने क्षेत्र का नाम लगातार रोशन करने वाली ओखलकांडा विकासखंड के नरतोला गांव की पूजा पडियार को देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने द रियल हीरोज प्राइड ऑफ उत्तराखंड सम्मान दिया गया, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

उल्लेखनीय है यह सम्मान पूजा पडियार सहित 10 अन्य लोगो को भी प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाले लोगों में 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल थे, जो अलग-अलग क्षेत्रों, संस्कृति, साहित्य, संगीत, कला, खानपान, आदि में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

पूजा पडियार सम्मानित होने वाले कलाकारों में सबसे कम उम्र की है, पूजा के द्वारा ऐपण से बनाए गए आकृति बहुत पसंद किए जा रहे है, वहीं पूजा पडियार की बहिन भावना पडियार भी अपने बहिन के साथ भी ऐपण में महारथ हासिल है। दोनों बहिनें अपनी पढाई के साथ-साथ ऐपण बनाने में भी अपना समय देते रहते है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

आज आलम यह है कि साथ ही देश विदेश से उनके द्वारा बनाए गए नेम प्लेट, को लोग अपने पंसन्द कर आरक्षित कर रहे है, जिससे काफी लोकप्रिय हो गए हैं, उन्होंने इस सम्मान के लिए अपनी माँता हेमा पडियार व पिता श्री सुरेंद्र सिंह और समस्त क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया है, और उन्होंने कहा कि उनके सहयोग और आशीर्वाद के बाद ही उन्हें ये सम्मान मिला है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत सह संयोजक डॉ सुरेंद्र पडियार, डीकर सिंह पडियार, धीरज सिंह, राजेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, प्रमोद सिंह आदि सभी क्षेत्रीय जनता ने उन्हें ढेर सारी बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *