उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पहाड़ दरकने से एक बच्ची की मौत

1200-675-24439031-thumbnail-16x9-utt-new
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास बड़ा हादसा हो गया जहां मार्ग पर अचानक पहाड़ी दरकने से मलबे में यात्री दब गए. हादसे में मलबे में दबी एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है. सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम का रेस्क्यू अभियान जारी है उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी के मिली जानकारी के मुताबिक मलबे की चपेट में कुछ यात्री आए हैं और मलबे में दबने से एक बच्ची की मौत हो गई है फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने नौ कैंची बैंड के पास पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी. मलबा हटाने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने यात्री मलबे की चपेट में आए हैं.

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...
Ad Ad