उत्तराखण्ड–आयुक्त के जनता दरबार में महिला बोली धन्यवाद साहब, 67 लाख रुपए की धनराशि वापस दिलाने का मामला, पढ़िए पूरी ख़बर…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के कैंप ऑफिस में कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की जन समस्या को सुनकर उनका निस्तारण मौके पर किया है।

जनता दरबार के दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने बाजपुर के एक जमीन के मामले में बुजुर्ग महिला को 67 लाख रुपए वापस दिलाने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोडा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया।

महिला ने बाजपुर में अलग अलग जगहों पर तीन जमीनें खरीदी थी। कालिका कॉलोनी तल्ला हल्द्वानी निवासी विमला कन्याल ने बीते जनता दरबार में शिकायत की थी कि अनिल चंद्र सेन निवासी हरिपुरा बाजपुर द्वारा फर्जी कागजातों पर भूमि विक्रय की थी।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन, वनाग्नि को रोकने और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए-मुख्यमंत्री

जिसको विमला द्वारा 67 लाख रुपए की धनराशि दी थी, जिसको अनिल चंद्रसेन ने अक्टूबर माह के अंत में 15 लाख व नवंबर माह के अंत में 15 लाख और बाकी शेष धनराशि को दिसंबर माह के अंत तक वापस करने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें:  अब छह साल का होने पर ही मिलेगा बच्चे को कक्षा एक में प्रवेश, नहीं मिलेगी किसी तरह की छूट