उत्तराखण्ड–राजधानी में स्टेट प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न, नेगी बने प्रदेश अध्यक्ष, दर्मवाल प्रदेश सचिव, पढ़िए पूरी खबर…

खबर शेयर करें -

राजधानी देहरादून मे स्टेट प्रेस क्लब की चौथी कार्यकारणी का चुनाव रविवार को संपन्न हो गए हैं। विश्वजीत नेगी को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बसंत निगम को महामंत्री तो ज्ञान प्रकाश पांडे को कोषाध्यक्ष, सचिव पद के लिए राहुल सिंह दरमवाल और हरीश मेहरा समेत सात पत्रकारों को चुना गया है।

यह भी पढ़ें:  हिंदी को हल्के में लेना हजारों बोर्ड परीक्षार्थियों को पड़ा भारी, हाईस्कूल-इंटर में 6431 विद्यार्थी हिंदी विषय में हुए फेल

चुनाव प्रक्रिया से पहले राज्य के 13 जिलो से आए पत्रकारो ने रोजमर्रा में होने वाली परेशानियों से स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष को अवगत कराया। इसके साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र मे अपनी जान को खतरे में डालने वाले पत्रकारो के 50 लाख के दुर्घटना बीमे का सुझाव दिया। इसके साथ ही पत्रकार पेंशन को सरलीकरण कराने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें:  मौसम की जानकारी: आज बिगड़ा मौसम का मिजाज, दून समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

बता दें चुनाव अधिकारी दिनेश शास्त्री वरिष्ठ पत्रकार के निर्दशन पर चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से विश्व जीत नेगी को स्टेट प्रेस क्लब का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। जिसके बाद बसंत निगम के नाम की घोषणा महामंत्री के पद पर की गई। वहीं ज्ञान प्रकाश पांडे को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया।

यह भी पढ़ें:  Breaking:- पुलिस ने डॉगी बेला की मदद से घर के अंदर रखी स्मैक पकड़ी, आरोपी महिला फरार, पति गिरफ्तार