उत्तराखंड– प्रेस वार्ता में बोले प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट, सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा अटल जी का जन्मदिन…
हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कुमाऊं कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
जिसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता कर मीडिया को संबोधित किया, इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
उत्तराखंड के लिए अटल बिहारी वाजपेई उत्तराखंड के लिए प्रेरणा श्रोत है। क्योंकि उन्हीं के कार्यकाल में उत्तराखंड राज्य बनाया गया। इसलिए 25 दिसंबर को भाजपा संगठन द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी प्रत्येक बूथ में जाकर सुना जाएगा।
मंत्री विधायक और पार्टी के पदाधिकारी सभी बूथों में जाकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार पर धामी सरकार ने कार्रवाई करते हुए बड़ी नजीर पेश की है, साथ ही अपराध करने वालों को धामी सरकार किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट और जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट मौजूद रहे।

बिग ब्रेकिंग–नैनीताल SSP ने की अपराध नियंत्रण पर हाई-फोकस मीटिंग, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित…
नैनीताल–सूरज ढलते ही अंधेरे में डूब जाती जिंदगी, नैनीताल के तीन सगे भाई दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहे, नैनीताल से दिल दहला देने वाली कहानी…
बिग ब्रेकिंग–नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लालकुआं में 133 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…
अच्छी खबर–मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन व खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व पर खनन सुधारों में उत्तराखंड बना राष्ट्रीय अग्रणी, केंद्र से दो माह में मिली 200 करोड़ की सहायता…
उत्तर प्रदेश–दोहरे पैन कार्ड मामले में आज़म खान व बेटे अब्दुल्ला को फिर 7 साल की सज़ा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना…