उत्तराखंड: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन

cm-dhami_e88bee829055d58b0dd0488e0c692768
खबर शेयर करें -

पूर्व जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया है।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। कहा कि यह अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ें:  हल्दुचौड़ की उपेक्षित समस्याए सुर्खियों में, 21 दिसंबर को मथुरा पैलेस में वृहद जनसभा; गैर-राजनीतिक सामूहिक संगठन के गठन की तैयारी तेज...

 

 

 

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पर्यटकों की सहायता के लिए मंगलवार को चौबीसों घंटे चलने वाली आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की। आधिकारिक प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि अनंतनाग जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सहायता या जानकारी के लिए चौबीसों घंटे आपातकालीन हेल्प डेस्क स्थापित की है। पर्यटक जानकारी या सहायता के लिए 01932222337, 7780885759, 9697982527 या 6006365245 पर संपर्क कर सकते हैं।”

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के ‘रेनकोट कांड’ पर हाईकोर्ट में तीखी सुनवाई, पांच सदस्य जवाबों में उलझे...

 

 

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में भी एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। पहलगाम आतंकवादी घटना पर सहायता के लिए पर्यटक 01942457543, 01942483651 या 7006058623 पर संपर्क कर सकते हैं।