बड़ी खबर उत्तराखंड– मिलकर करती थी नशे की सप्लाई दोनों बहने. आखिरकार पुलिस ने फील्डिंग सजाकर अफीम के साथ दबोचा।

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर– ऊधमसिंहनगर पुलभट्टा पुलिस और एडीटीएफ की टीम को नशे के खिलाफ सफलता हाथ लगी है।

टीम ने पुलभट्टा थाना क्षेत्र से डेढ़ किलो अफीम के साथ दो महिलाओ को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की कल शाम पुलिस को सूचना मिली थी की यूपी से भरी मात्रा में नशे की खेप लाई जा रही है। जिस पर सयुक्त रूप से बहेड़ी किच्छा रोड पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें:  धामी सरकार अब कम अंतराल में करेगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठकें, प्रस्तावों पर तेजी से होगा काम

इस दौरान बरेली से किच्छा की और दो महिला आती हुई दिखाई दी। शक होने पर जब महिला पुलिस द्वारा चेकिंग की गई तो महिलाओ के बैग से लगभग डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई।

यह भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पैदल यात्रा कर करेंगे बूढ़ा भरसार मंदिर के दर्शन

आरोपी महिलाओ ने बताया की वह झारखंड से अफीम की खेप ला कर ट्राजीट कैंप निवासी डॉक्टर प्रताप यादव को बेचते थे। वह पिछले 8 से 10 सालो से डॉ. प्रताप यादव को अफीम की सप्लाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:  पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, 5.1 रिक्टर रही तीव्रता, घरों से बाहर भागे लोग, नेपाल रहा केंद्र

30 अक्तूबर 22 को डॉक्टर प्रताप यादव को पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में जेल भेज दिया था। आज वह उसके बेटे अंकित यादव को अफीम की खेप देने आए थे। आरोपियों ने अपना नाम आरती मिस्त्री, निवासी झारखंड और आरती देवी निवासी बिहार सगी बहनें है।