आस्था–अलर्ट के बीच जिला प्रशासन ने खोला पोर्टल, आज से सीमित संख्या में जारी होंगे आदि कैलाश यात्रा परमिट…

खबर शेयर करें -

 

 

पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने आज से पोर्टल खोलने का ऐलान किया है। हालांकि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आज से केवल सीमित संख्या में ही इनर लाइन परमिट (ILP) जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–हरिद्वार के कुख्यात अपराधी प्रवीण वाल्मीकि गिरोह के मददगार नागरिक पुलिस के दो आरक्षियों को STF ने किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर...

 

 

अधिकारियों के अनुसार यात्रा मार्ग के कई संवेदनशील हिस्सों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने का खतरा बना हुआ है। इस स्थिति में प्रशासन ने तय किया है कि परमिट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को दिए जाएंगे, जो पहले से जनपद पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  IPS तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में GRP पुलिस को मिली सफलता, शातिर बदमाश को देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित भेजा जेल...

 

 

उपजिलाधिकारी धारचूला (वर्तमान चार्ज) मंजीत सिंह ने बताया कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। उन्होंने साफ कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  ADJ ने की अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, महिला बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष जोर, साइबर अपराधों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश..

 

 

प्रशासन ने टूर ऑपरेटरों से भी अपील की है कि वे नई बुकिंग करने से पहले मौसम की जानकारी और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की पुष्टि जरूर कर लें। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा अनुभव दिलाना ही फिलहाल मुख्य लक्ष्य है।

 

 

Ad Ad Ad