मुख्यमंत्री ने देहरादून पुलिस लाइन में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया और युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया और भर्ती के लिए आए युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में मानसून से पहले सिंचाई विभाग अलर्ट, गौला बैराज पर विशेष निगरानी

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देहरादून से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भर्ती में शामिल युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा।

यह भी पढ़ें:  मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रपुर नगर निगम में आयोजित भव्य कार्यक्रम को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे । इस अवसर पर उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें:  सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ बर्दाश्त नही-सीएम ने हैली सर्विस ऑपरेटर्स को कड़े शब्दों में स्पष्ट किया