बिग ब्रेकिंग–सीएम धामी का बड़ा फैसला, पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल किया सीतावनी कंजर्वेशन…

खबर शेयर करें -

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर धामी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व कर दिया है।

रामनगर और आसपास के छोटे बच्चों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री धामी से नाम बदलने का अनुरोध किया था। उनके आदेश पर प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने इस संबंध में शासनादेश कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  मौसम ब्रेकिंग–उत्तराखंड में फिर बरसेगा कहर, मौसम विभाग ने दिया चार दिन का अलर्ट...

सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व में मां सीता का पौराणिक मंदिर और महाऋषि वाल्मीकि का आश्रम है। इसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है। यहां जाने की अनुमति वन विभाग देता है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ पर लापरवाही का बड़ा आरोप, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त जांच के निर्देश...

उत्तराखंड की धामी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने एक संरक्षित क्षेत्र का नाम मां सीता के नाम पर रखा है। यह जंगल 5824.76 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है जो टाईगर, हाथी, पक्षी व तितलियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, टेलीकॉम अधिकारी बनकर 1.02 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार...

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्रीपवलगढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदलकर अब सीतावनी किया गया है। इस बारे में कई बच्चों ने व स्थानीय लोगों द्वारा पत्र लिख कर अनुरोध भी किया था। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।

Ad Ad Ad