बिग ब्रेकिंग–मुख्यमंत्री ने हिन्दी दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…
देहरादून–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हिन्दी दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी हमारी संस्कृति, भावनाओं और आदर्शों का प्रतीक है। यह हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान है और देश की एकता का आधार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी हमारी परंपराओं और विरासत का प्रतीक है। यह हमारी परंपराओं और हमारी विरासत का बोध कराने वाला एक सतत अनुष्ठान भी है। हिन्दी के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण से ही हम इसे विश्व की प्रमुख भाषाओं में बनाए रख सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भाषा ही किसी देश की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। हिंदी भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। हिन्दी का गौरव बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि देश की विभिन्न भाषाओं के साथ सामंजस्य बनाने की ताकत भी हिन्दी भाषा में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करें और राजभाषा के सम्मान में सहयोगी बनें।

बिग ब्रेकिंग–नैनीताल SSP ने की अपराध नियंत्रण पर हाई-फोकस मीटिंग, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित…
नैनीताल–सूरज ढलते ही अंधेरे में डूब जाती जिंदगी, नैनीताल के तीन सगे भाई दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहे, नैनीताल से दिल दहला देने वाली कहानी…
बिग ब्रेकिंग–नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लालकुआं में 133 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…
अच्छी खबर–मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन व खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व पर खनन सुधारों में उत्तराखंड बना राष्ट्रीय अग्रणी, केंद्र से दो माह में मिली 200 करोड़ की सहायता…
उत्तर प्रदेश–दोहरे पैन कार्ड मामले में आज़म खान व बेटे अब्दुल्ला को फिर 7 साल की सज़ा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना…