बिग ब्रेकिंग रुड़की–मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की आयोजित तिरंगा बाइक रैली में की शिरकत, सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता व लोग…

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ों की संख्या में बाइक पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग:- किसान से बड़ा वैज्ञानिक कोई और नहीं : केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़े, दून बना हॉटस्पॉट, आज 7 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि

मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती कल्पना सैनी, विधायक श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक श्री कुंवर प्रणव चैम्पियन, श्री देशराज कर्णवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड भाजपा से आज की बड़ी खबर, 15 दिनों के अन्दर बीजेपी में होने जा रहा बड़ा फैसला, आप भी पढ़िए जरूर यह खबर...