अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक भर्ती का रिजल्ट किया जारी, इतनो का रोका गया

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक, विभिन्न विभागों में तकनीकी संवर्ग की भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। चुने गए अभ्यर्थियों का अब अभिलेख सत्यापन होगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी होगा। वहीं, आयोग ने परिवहन आरक्षी भर्ती का परिणाम भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  कांवड़ियों ने चश्मे की दुकान में मचाया उत्पात, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

 

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह परीक्षा पिछले वर्ष 20 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। इसके बाद आयोग ने उत्तर कुंजी जारी की थी। 45 अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे, जिनमें से 21 अभ्यर्थियों के पात्र होने के बावजूद परिणाम रोके गए हैं।

यह भी पढ़ें:  2 हफ्ते से लापता मनोज का मिला शव, ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाकर किया अस्पताल में प्रदर्शन

 

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम चयन परिणाम नहीं है। चुने गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन होगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। वहीं, परिवहन आरक्षी भर्ती का परिणाम भी जारी कर दिया है।