पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वितरित किए कंप्यूटर सेट

खबर शेयर करें -

देहरादून, 02 मार्च। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा सीएसआर के तहत पूर्व सैनिकों की गुरु माणिक नाथ जन कल्याण समिति, गढ़ी कैंट, देहरादून को पांच कंप्यूटर सेट वितरित किए।

यह भी पढ़ें:  राज्य के धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए - मुख्यमंत्री

 

 

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पहल पूर्व सैनिकों को डिजिटल युग में सक्षम बनाने और उनके कल्याण एवं पुनर्वास में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहायता से समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाया जा सकता है। समारोह में समिति के पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने इस सहयोग के लिए मंत्री और बैंक प्रबंधन का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें:  Breaking:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात

 

इस दौरान बैंक मैनेजर गौरव सिंह, कर्नल (सेनि) रघुवीर सिंह भंडारी, कर्नल (सेनि) रविन्द्र सिंह रागड़ा, कर्नल (सेनि) एसएस नेगी, कैप्टन (सेनि) रमेश चन्द्र बलूनी,  राजेन्द्र सिंह भण्डारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।