सैनिक सुरेंद्र सिंह का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

जनपद चमोली के वाण गांव निवासी और गढ़वाल स्काउट ज्योतिर्मठ में तैनात सैनिक सुरेन्द्र सिंह का तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद चमोली निवासी लांस नायक सुरेंद्र सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शहीद सैनिक सुरेन्द्र का पार्थिव शरीर का शरीर देर रात तक उसके गांव पहुंचा। वहीं शहीद सुरेन्द्र की मौत की ख़बर से वाण गांव में शोक की लहर है। वहीं सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा भारी संख्या में आए लोगों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। बता दें कि वाण गांव के बलिदानी सैनिक सुरेंद्र अभी अविवाहित थे। वो अपने पीछे माता, पिता, दो भाई, बहन को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।