शिवांगी पांडेय ने उत्तराखंड का नाम किया रोशन, अंतर्राष्ट्रीय पारा-बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की शिवांगी पांडेय ने देश के साथ राज्य का नाम रोशन किया है शिवांगी पाण्डेय ने अंतर्राष्ट्रीय पारा-बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता है। शिवांगी की जीत से प्रदेश में खुशी का माहौल है। बता दें कि इंस्पिरेशन स्कूल काठगोदाम की होनहार छात्रा शिवांगी पांडेय ने अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पारा-बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। बेटी शिवांगी के इस अद्वितीय प्रदर्शन से उत्तराखंड का न सिर्फ नाम रोशन हुआ है बल्कि प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर गौरव प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि में भेषधारियों के खिलाफ कस रहा शिकंजा, सीएम धामी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा से पहले ऑपरेशन कालनेमी शुरू

शिवांगी ने हाल ही में 1 जुलाई से 6 जुलाई 2025 तक कंपाला, युगांडा में आयोजित युगांडा अंतर्राष्ट्रीय पारा-बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 में महिला सिंगल्स वर्ग में स्वर्ण पदक तथा डबल्स वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने युगांडा अंतर्राष्ट्रीय पारा-बैडमिंटन 2024 में भी डबल्स वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया था।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि घोषित, 19 अगस्त से होगा सत्र

शिवांगी ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहराया। उन्होंने खेलो इंडिया 2025 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम आयोजित महिला सिंगल्स वर्ग में कांस्य पदक जीता है। खेल महाकुंभ 2024 और 2025 में लगातार दो वर्षों तक स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–युवक को उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर रील बनाना पड़ा भारी, SSP ने की तत्काल कार्यवाही...

इंस्पिरेशन स्कूल, काठगोदाम की प्राचार्य ,प्रबंधक एवं प्रबंधन
समिति ने शिवांगी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय परिवार को गर्व है कि उनकी छात्रा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत एवं उत्तराखंड का गौरव बढ़ा रही है।

Ad Ad