धामी सरकार की नीति और निष्ठा को संत समाज ने सराहा, भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए किया सम्मान

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के संकल्प में जुटी धामी सरकार को धार्मिक और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है. ऐसे में देहरादून में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परमार्थ निकेतन आश्रम के आध्यात्मिक प्रमुख चितानंद मुनि महाराज भी मौजूद रहे .इस कार्यक्रम को राज्य की कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं का भरपूर समर्थन मिला.इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों की जमकर प्रशंसा की गई. परमार्थ निकेतन आश्रम के आध्यात्मिक प्रमुख चितानंद मुनि महाराज ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है। धामी के कानून और कड़े फैसले की चर्चाएं देशभर में हो रही है और प्रदेश में लगातार विकास कार्य आगे बढ़ रहे है। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ने जबसे उत्तराखंड के मुखिया की कमान संभाली है तबसे वह कई ऐतिहासिक और बड़े फैसले प्रदेश हित के लिए ले रहे है जिसकी चर्चा देशभर में होती है

