दुःखद खबर/कोटाबाग–सामान्य चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने मारा थप्पड़, भाजपा नेता के बेटे ने उठाया ये खोपनाक कदम, जानकर आपके भी उड़ जायेंगे होश….

खबर शेयर करें -

 

 

 

कोटाबाग में पुलिस कांस्टेबल की मार से क्षुब्ध युवक ने खौफनाक कदम उठाते हुए विषाक्त पदार्थ गटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

 

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–नैनीताल SSP ने की अपराध नियंत्रण पर हाई-फोकस मीटिंग, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित...

परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी के सिपाही की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने जानलेवा कदम उठा लिया। हालांकि कालाढूंगी थाना पुलिस ने पिटाई की बात से इन्कार किया है।

 

 

 

सयात गांव के रहने वाले भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य विशन नगरकोटी मंडल महामंत्री और बीडीसी सदस्य भी रहे हैं। बताया कि शुक्रवार दोपहर उनका पुत्र कमल (31) बाइक से जा रहा था।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–नैनीताल SSP ने की अपराध नियंत्रण पर हाई-फोकस मीटिंग, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित...

 

 

तभी चौकी के एक सिपाही ने उसे रोक लिया। चेकिंग के दौरान सिपाही ने उसे थप्पड़ मारा और अभद्रता की, यह बात कमल को चुभ गई। उसने कोटाबाग के बाजार में जहर खा लिया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–नैनीताल SSP ने की अपराध नियंत्रण पर हाई-फोकस मीटिंग, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित...

 

 

पता चलने पर वह उसे लेकर बेस अस्पताल गए, वहां से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

 

 

 

Ad Ad Ad