उत्तराखंड– कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में यशपाल द्वारा भेट की गई पहाड़ी टोपी में कुछ इस अंदाज में दिखे राहुल गांधी।
दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो जात्रा अब महाराष्ट्र में चल रही है, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत के कई राज्यों से होते हुए महाराष्ट्र में चल रही है, ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता व सदन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने हैं।
महाराष्ट्र के पाटुर से बालापुर अकोला जनपद में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में यशपाल आर्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए, इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राहुल गांधी को भगवान केदारनाथ मंदिर का प्रारूप और पहाड़ी टोपी भेंट की, जिसे पहनकर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए नजर आए।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा हमारे भारत के संस्कृति और भाईचारे के संरक्षण के लिए एवं नफरत की राजनीति के खिलाफ एक संदेश देने वाली यात्रा है। जिसमें सभी धर्म और मजहब के लोग एक दूसरे का कंधे से कंधा मिलाकर भारत को जोड़ने का संकल्प ले रहे हैं।

बिग ब्रेकिंग–नैनीताल SSP ने की अपराध नियंत्रण पर हाई-फोकस मीटिंग, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित…
नैनीताल–सूरज ढलते ही अंधेरे में डूब जाती जिंदगी, नैनीताल के तीन सगे भाई दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहे, नैनीताल से दिल दहला देने वाली कहानी…
बिग ब्रेकिंग–नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लालकुआं में 133 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…
अच्छी खबर–मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन व खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व पर खनन सुधारों में उत्तराखंड बना राष्ट्रीय अग्रणी, केंद्र से दो माह में मिली 200 करोड़ की सहायता…
उत्तर प्रदेश–दोहरे पैन कार्ड मामले में आज़म खान व बेटे अब्दुल्ला को फिर 7 साल की सज़ा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना…