रुद्रपुर–हरियाली तीज के उत्सव पर इस संस्था ने जमकर किया वृक्षारोपण का कार्यक्रम…

खबर शेयर करें -

हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है। सावन में जब सम्पूर्ण प्रकृति हरी ओढ़नी से आच्छादित होती है, उस अवसर पर महिलाओं के मन मयूर नृत्य करने लगते हैं।

यह भी पढ़ें:  दुखद खबर–यहां देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और अल्टो की जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत...

वृक्ष की शाखाओं में झूले पड़ जाते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसे कजली तीज के रूप में मनाते हैं। सुहागन स्त्रियों के लिए यह व्रत बहुत महत्व रखता है। आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–SSP मीणा ने दर्जनों निरीक्षक और उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर, विमल काठगोदाम तो संजीत बने भीमताल SO...

इच्छित वर और अखंड सौभाग्य के लिए मनाया जाता है। चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। इस अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं और आनन्द मनाती हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–SSP मीणा ने दर्जनों निरीक्षक और उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर, विमल काठगोदाम तो संजीत बने भीमताल SO...

इसी क्रम में हरियाली तीज के अवसर पर रुद्रपुर स्थित गायत्री विहार कालोनी की महिलाओं ने अध्यक्ष अरुण सलवासी, सचिव प्रमोद राणा हीरा भट्ट, बबीता सलवासी, पूजा बिष्ट, राशि चौधरी, पूजा राणा व पुष्पा रावत के साथ पौधारोपण किया।

Ad Ad Ad