नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन रोमियो अभियान जारी, महिलाओं की सुरक्षा और अराजकतत्वों पर कड़ी कार्यवाही….

खबर शेयर करें -

 

 

 

अभियान के दौरान 69 चालकों, शांति भंग करने वाले 63 लोगों को हिरासत में लिया एवं 12 वाहन सीज किये।

 

 

 

नशे में वाहन चलाने वाला 01 गिरफ्तार

 

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शहर में अराजकतत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन रोमियो अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। 

 

 

इसी क्रम में दिनांक 11 सितंबर 2025 को तल्लीताललाल क्षेत्र, हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर प्रभावी अभियान चलाकर व्यापक कार्यवाही की गई।

 

यह भी पढ़ें:  दुखद खबर–जंगल में मिला ग्राम प्रधान का शव, जताई जा रही ये आशंका...

 

 

 

अभियान का नेतृत्व डॉ0 जगदीश चंद्रा एसपी क्राइम/ यातायात हल्द्वानी, एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र आर्य, सीओ सिटी श्री नितिन लोहनी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, श्री सुमित पांडे तथा संबंधित थाना प्रभारी द्वारा अपनी-अपनी टीमों के साथ किया गया।

 

 

हल्द्वानी क्षेत्र में मंडी, टीपी नगर, हीरानगर, कैंसर हॉस्पिटल तिराहा, मंगल पड़ाव और सिंधी चौक तिराहा के आसपास अभियान चलाकर 63 चालकों पर कार्रवाई की गई तथा 12 वाहन सीज किए गए।

➡️ सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर उत्पात मचाने वाले 36 अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–नकली दवाओं और ड्रग्स पर ज़ीरो टॉलरेंस: स्वास्थ्य सचिव का FDA मुख्यालय में औचक निरीक्षण...

 

नैनीताल में तल्लीताल क्षेत्र में 05 लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई और 27 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ₹6,500 जुर्माना वसूल किया गया।

 

 

 

कुल कार्यवाही

 

✅ मो0वा0 अधि0 में चालान- 69 

✅ नशे में वाहन चलाने वाले 01 व्यक्तियों को गिरफ्तार 

✅ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही- 63 जुर्माना-22,000 रुपये

 

यह भी पढ़ें:  एक दशक से बदहाल सड़क पर जताई नाराजगी, 12 गांवों के लोगों ने भरी हुंकार, विरोध में कोसी घाटी के लोगों का धरना...

 

नैनीताल पुलिस का संदेश-

 ● महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, समाज में शांति और व्यवस्था बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

● यातायात नियमों का पालन करें

● नशे से दूर रहें, खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएँ।

● अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, अपराध और अराजकता को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

Ad Ad Ad