भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी देहरादून पहुंचे, कई क्रिकेटर के पहुंचने की संभावना

खबर शेयर करें -

क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी व अन्य लोगों के साथ देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। यहां से वह मसूरी के लिए रवाना हुए।

 

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा-चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे धोनी विशेष चार्टर्ड विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचते ही उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। हालांकि धोनी ने किसी से भी कोई बात नहीं की।