महेंद्र भट्ट दोबारा बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने की घोषणा

खबर शेयर करें -

देहरादून में बीजेपी की ओर से संगठन पर्व-2025 का आयोजन किया गया.जहां महेंद्र भट्ट को फिर उत्तराखंड भाजपा की कमान मिली है चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा ने प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नाम का ऐलान किया.इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने महेंद्र भट्ट को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं.साथ ही कार्यक्रम में महेंद्र भट्ट ने केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार भी जताया बता दें कि महेंद्र भट्ट दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने प्रदेश अध्यक्ष के लिए महेंद्र भट्ट का औपचारिक ऐलान हुआ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को प्रमाण पत्र सौंपा गया जहां सीएम समेत बीजेपी के दिग्गज नेताओं के बीच महेंद्र भट्ट की प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई ऐसे में लगातार रिपीट होने वाले पहले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बन गए है