लालकुआं पुलिस को मिली कामयाबी, दो शराब तस्कर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद… 

खबर शेयर करें -

 

 

 

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन – 2025” के अंतर्गत जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को दो महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

 

 

 

यह कार्यवाही एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र व क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा–घोषित हुई बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथियां, हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे उत्तराखंड, प्रशासन ने कसी कमर...

 

 

 

 

पहली गिरफ्तारी – 138 टेट्रा पैक शराब के साथ तस्कर दबोचा।

 

 

 

लालकुआं पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रिलायंस पेट्रोल पम्प के सामने मोटाहल्दू क्षेत्र से अभियुक्त श्रषिपाल पुत्र सुरेश, निवासी कादरगंज परेरा, थाना फतेगंज, जिला बरेली (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से कुल 138 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद की गई।

 

 

 

इस मामले में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में मु.अ.सं. 205/25, धारा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का जागेश्वर धाम दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा...

 

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

 

व0उ0नि0 दीपक सिंह विष्ट

उ0नि0 जोगेन्द्र यादव

का0 443 कमल विष्ट

का0 802 नपु0 आनन्द पुरी

 

 

दूसरी गिरफ्तारी – 120 पाउच कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

इसी अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने डार्बी ग्राउंड जंगल के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त नरेश कुमार पुत्र रामलाल, निवासी राधिका विहार, थाना रुद्रपुर, जिला ऊधमसिंहनगर (उ.प्र.), उम्र 49 वर्ष को 120 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

 

 

 

इस अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में मु.अ.सं. 204/25, धारा आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  जनसमस्याओं पर सरकार की संवेदनशीलता, मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश...

 

 

 

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

 

उ0नि0 अंजू यादव

का0 443 कमल विष्ट

का0 802 नपु0 आनन्द पुरी

 

 

 

जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस सघन अभियान से नशे के अवैध कारोबार पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दे।

 

 

 

Ad Ad Ad