काठगोदाम–रचनात्मकता और प्रदर्शन क्षमता को बढ़ाने के लिए इंस्पिरेशन में हुआ अंतर्सदनीय नृत्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन…

काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के सभी सदनों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता और प्रदर्शन क्षमता को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में सभी सदनों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया यह नृत्य प्रतियोगिता देश भक्ति गीतों पर आधारित थी जिसमें चन्द्रशेखर आजाद, तात्या तोपे, वासुदेव बलवंत फड़के व लचित बोरफुकन जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के देश के प्रति समपर्ण व त्याग को दिखाया।
जिसमें छात्रों ने विभिन्न शैलियों जैसे शास्त्रीय समकालीन नृत्य का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा सात की रिद्धिमा अग्रवाल व वंशिका जोशी ने किया, नृत्य का मूल्याकंन निर्णायक मंडल के सदस्य नीरू जोशी व आयुषी कनवाल द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में नीला सदन, द्वितीय स्थान लाल सदन, तृतीय स्थान पीला सदन एवं चतुर्थ स्थान हरा सदन ने प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता ने छात्रों को अपने प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अच्छा मौका दिया और उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाया। इसमें छात्रों को टीमवर्क और सहयोग की भावना को भी समझने का अवसर दिया विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर व उप प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा एवं कॉडिनेटर श्रीमती प्रियंका शर्मा ने विजयी सदनों को पुरुस्कृत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा जोशी, संतोष रावत, मुकेश कुमार, अंकिता चौधरी, ऋचा वर्मा, गरिमा मेवारी, संजय गोस्वामी, मोहित पन्त, गौरव कुमार एवं कक्षा 06 से 08 तक के सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।


