गंगा के तेज बहाव में बही मध्यप्रदेश की मां और बेटी, सर्च ऑपरेशन में जुटी टीम

ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती के ब्रह्मपुरी राम तप स्थली के पास गंगा के तेज बहाव में मां बेटी के बहने की खबर है।रामकथा में हिस्सा लेने मध्यप्रदेश से दोनों आई थी एस डी आर एफ टीम की दोनों की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चला रही है
थाना मुनिकीरेती के ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली के पास गंगा के तेज बहाव में 2 महिलाएं बह गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पानी का तेज बहाव होने के कारण अभी सफलता नहीं मिली।बता दे कि राम तपस्थली ब्रह्मपुरी में चल रही राम कथा में आई हुई थी। सुबह 6:30 बजे आश्रम के निकट गंगा घाट में स्नान करने गई। अचानक तेज बहाव में दोनो बह गए। उनकी पहचान मध्यप्रदेश के मोरियाना की मनु उपाध्याय और उनकी पुत्री गौरी बताया जा रहा है।