उत्तराखण्ड–न्याय करके दो लाख की धनराशि वापस दिलाने पर बोला युवक, कमिश्नर के रूप में संकट मोचन हैं रावत…

खबर शेयर करें -

आयुक्त दीपक रावत ने नवीन राम पुत्र नारायण राम को 2 लाख की धनराशि वापस दिलवाई।

नवीन राम पुत्र नारायण राम निवासी ग्राम काभडी, पो0 दन्या जिला अल्मोडा ने सन् 2016 में ग्राम मीठा आंवला तहसील हल्द्वानी में 1500 वर्ग फीट भूमि 2 लाख की धनराशि से मोहन राम से क्रय की गई थी।

यह भी पढ़ें:  डेंगू पर जारी अलर्ट स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी, उत्तराखंड में अभी तक इतने मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई

उक्त भूमि का इकरारनामा दोनों की आपसी सहमति के आधार पर 14 जनवरी 2016 को 2 लाख रूपये में हुआ था। नवीन राम ने बताया कि क्रय की गई भूमि का विक्रेता द्वारा ना ही कब्जा दिया गया और धनराशि मांगने पर धनराशि भी वापस नही की गई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–एसएसपी मीणा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, SOG व कोतवाली पुलिस की संयुक्त रेड ने जहरीली शराब का किया भंडाफोड़...

नवीन राम ने आयुक्त से प्रार्थना पत्र के द्वारा मोहन राम से दो लाख वापस दिलाने का अनुरोध किया। आयुक्त ने भूमि क्रेता एवं विक्रेता दोनों को कार्यालय में तलब किया।

यह भी पढ़ें:  UK बोर्ड रिजल्ट फेल छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर, पास होने के लिए मिलेंगे अब तीन मौके

शनिवार को मोहन राम द्वारा नवीन राम को दो लाख का चैक दिया गया। नवीन राम ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।