सीएम धामी ने सिंचाई विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, उज्जवल भविष्य की कामना

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 144 अभ्यर्थियों और उत्तराखण्ड परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत 43 पात्र आश्रितों को नियुक्ति पत्र बांटे। मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में हुई दुर्घटनाओं का सरकार ने लिया संज्ञान, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर विचार

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए चयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से लंबित दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को भी नियुक्तियां देने का काम किया है। बीते वर्ष 150 आश्रितों और शेष 43 पात्र आश्रितों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से 2024 में निगम ने रिकॉर्ड 56 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ अर्जित किया।

यह भी पढ़ें:  मसूरी में बारिश का कहर, मॉर्डन स्कूल के पास भारी भूस्खलन

 

Ad Ad Ad