मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के नगरा तराई स्थित अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का किया स्मरण… 

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित अपने पैतृक गांव नगरा तराई में खेत में उतरकर स्वयं धान की रोपाई की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को महसूस करते हुए अपने पुराने दिनों की यादें भी साझा की।

 

यह भी पढ़ें:  ऑपरेशन रोमियो" का कड़ा एक्शन: नैनीताल पुलिस का महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए सख्त अभियान...

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान न केवल अन्नदाता हैं, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ और संस्कृति के संवाहक भी हैं। उन्होंने ग्रामीण जीवन की जड़ों से जुड़ते हुए खेतों में हाथ से धान की पौध लगाई और स्थानीय कृषकों से संवाद भी किया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–श्रीराम राज्याभिषेक शोभा यात्रा को लेकर हल्द्वानी शहर का यातायात प्लान जारी, जानिए कहां-कहां रहेगा डायवर्जन...

 

 

 

 

 

 

इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी संजोया गया। खेत की मेड़ों पर परंपरागत हुड़किया बौल गूंजा, जिसके माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता ‘इंद्र’ और छाया के देव ‘मेघ’ की सामूहिक वंदना की गई।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता दरबार में की त्वरित कार्रवाई, सीएम हेल्पलाइन के उपयोग की अपील, जनता की सुनवाई को नया आयाम...

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री की यह पहल न केवल किसानों के साथ जुड़ाव का प्रतीक बनी, बल्कि पारंपरिक कृषि संस्कृति को सम्मान देने का संदेश भी लेकर आई।

 

 

 

 

 

 

Ad Ad Ad