मनरेगा में गड़बड़ी पर CDO की सख्ती, दो ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड

4-(62)
खबर शेयर करें -

मनरेगा में घपलेबाज़ी पर हरिद्वार प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। गड़बड़झाले की शिकायतों के बाद दो ग्राम विकास अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। बहादराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत गढ़ और आन्नेकी में मनरेगा के कामों में गड़बड़ी पाई गई। जांच में दोषी पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी रविंद्र सैनी और प्रमोद सैनी पर गाज़ गिरी। जिला विकास अधिकारी ने दोनों को फौरन निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–रामनगर में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, फॉरेस्ट लैंड से हटाया गया भारी अतिक्रमण, देखिए वीडियो...

मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक व्यक्ति के मास्टर रोल निकाले गए थे जिसमें जांच बैठाई गई थी। जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन भ्रष्टाचार के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति पर कायम है और सभी अधिकारियों को नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–रामनगर में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, फॉरेस्ट लैंड से हटाया गया भारी अतिक्रमण, देखिए वीडियो...

 

Ad Ad Ad