CBSE Results:- 12वीं में नैनीताल टॉपर बनीं तेजस्विनी, मिले तीन सब्‍जेक्‍ट में 99 और दो में 100

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मेहनत, लगन संग लक्ष्य निर्धारित कर किया गया कार्य हमेशा स्वर्णिम फल देता है। पुरानी कमियों से मिली सीख सफलता की राह में मददगार होती है।
इंटरमीडिएट में 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप करने वालीं डीएवी स्कूल की छात्रा तेजस्विनी चुफाल के शानदार प्रदर्शन के पीछे यही सूत्र रहे हैं।

 

 

हाईस्कूल में उन्हें 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे और विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही थीं। कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति और पिछली कमियाें में सुधार कर जबरदस्त उछाल मारी। अब उनका अगला लक्ष्य भारतीय विदेश सेवा में जाना है।

 

 

तेजस्विनी के पिता दीपक चुफाल व्यापारी हैं और माता प्रभा चुफाल गृहिणी हैं। उन्होंने मानविकी स्ट्रीम से इंटर किया है। उन्हें अंग्रेजी, इतिहास और भूगोल में 99-99 अंक प्राप्त हुए हैं। राजनीति विज्ञान और ललित कला में 100-100 अंक मिले हैं।

 

 

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल के परिणाम के बाद स्वयं की समीक्षा की। कमियों को दूर करते हुए आगे की पढ़ाई की रणनीति बनाई। बगैर किसी दबाव और तनाव के रोजाना प्रत्येक विषय का अध्ययन किया। हर विषय को नियमित एक-एक घंटा दिया। प्रत्येक अध्याय को पूरे फोकस के साथ पढ़ा।

यह भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात’ के 122वें संस्करण को सुनते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

 

तेजस्विनी ने बताया कि पढ़ाई में इंटरनेट मीडिया का भी प्रयोग किया और आनलाइन प्राप्त हुई सामग्री भी काफी उपयोगी रही। बताया सीयूईटी दे रही हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए इतिहास आनर्स करना है। साथ ही संघ लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी भी करेंगी। विदेश सेवा में जाकर राष्ट्र सेवा करने का सपना है।

 

 

 

हल्द्वानी: जीवन पथ पर उद्देश्य निर्धारित कर आगे बढ़ने वालों को सफलता जरूर मिलती है। पढ़ाई और करियर चयन में पूर्व योजना काफी अहम हो जाती है। इंटरमीडिएट में जिला टापर एपीएस की छात्रा आस्था पंत की सफलता का आधार यही रहा।

 

 

 

उन्होंने लक्ष्य केंद्रित अध्ययन और समय प्रबंधन के बल पर 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इतना ही नहीं हाईस्कूल में उन्हें 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। वह विद्यालय स्तर पर दूसरे स्थान पर रहीं थी, लेकिन मेहनत और लगन के बल पर 12 वीं कक्षा में जिले में सर्वोच्च अंक लाकर अपनी मेधा का परिचय दिया।

 

 

 

आस्था के पिता सुनील पंत ग्राम विकास अधिकारी और माता नीलम पंत गृहिणी हैं। मानविकी स्ट्रीम से उन्हें इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। आस्था ने बताया कि भूगाेल, योग और राजनीति शास्त्र में 100-100 अंक मिले हैं। जबकि अंग्रेजी में 99 हिन्दी में 98 अंक मिले हैं। बताया रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई की।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–लालकुआं कोतवाल के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस को मिली कामयाबी, 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार...

 

 

स्कूल में शिक्षक जो पढ़ाते थे उसका नियमित स्वाध्याय करती थीं। इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने की ठानी थी और 11 वीं से ही लक्ष्य बना लिया था। इंटर में प्रवेश के साथ पूरी मेहनत की और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार रोजाना पढ़ाई की। अध्ययन के दौरान अन्य चीजों में कतई ध्यान नहीं लगाया।

 

 

 

यही सफलता का आधार बना। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से दूर रहीं और इंटरनेट मीडिया पर अध्ययन से जुड़ी सामग्रियों का लाभ लिया। अब सीयूईटी दिया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए राजनीति विज्ञान आनर्स करने की लक्ष्य है। इसी के साथ सिविल सेवा की तैयारी करेंगी। आस्था का सपना आइएएस बनकर देश की सेवा करना है।

 

 

हल्द्वानी: बियरशिबा स्कूल में 12वीं के छात्र रोहित उपाध्याय ने 99.2 प्रतिशत अंक लाकर परिवार समेत स्कूल का नाम रोशन किया है। रोहित उपाध्याय अब सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगे। उनका सपना आईएएस अफसर बन देश की सेवा करना है। लालडांठ निवासी रोहित मूलरूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। उनके पिता महेश प्रसाद उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज अमिया में पीटीआई हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में यूसीसी में चार माह में डेढ लाख से अधिक आवेदन मिले : सीएम धामी

 

 

जबकी मां माया उपाध्याय सहकारिता विभाग में सुपरवाइजर के पद में कार्यरत हैं। रोहित के आर्ट्स साइट के इतिहास, राजनीति विज्ञान व योग विषय में 100 में से 100 अंक हैं। जबकि भूगोल में 99, अर्थशास्त्र में 98 व अंग्रेजी में 97 अंक हासिल किए हैं।

 

 

 

रोहित ने बताया कि वह स्कूल में पढ़ाई करने के बाद घर में रहकर सेल्फ स्टडी करते थे। अगर उन्हें किसी विषय में कुछ समझ में नहीं आता था तो वह इंटरनेट मीडिया का सहारा लेकर भी पढ़ाई करते थे। उन्होंने अच्छे अंक लाने के लिए घर में टाइम टेबल बनाया था। जिसके बाद उन्हें यह सफलता मिली है। हालांकि अभी रोहित कालेज में पढ़ाई करने के साथ ही सरकारी एग्जाम निकालने में फोकस करेंगे। इसके साथ ही वह सिविल सर्विसेज की भी तैयारी करते रहेंगे।