ब्रेकिंग मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड– अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, इन चार राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार।

खबर शेयर करें -

मौसम– ठंड अब असर दिखाने लगी है। खासकर सुबह-शाम पारा लुढ़क रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पारा एक डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन की धूप ठंड से राहत देगी।

चक्रवात की पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद।

यह भी पढ़ें:  हिंदी को हल्के में लेना हजारों बोर्ड परीक्षार्थियों को पड़ा भारी, हाईस्कूल-इंटर में 6431 विद्यार्थी हिंदी विषय में हुए फेल

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूरब व उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चक्रवात में परिवर्तित होकर पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है।

अगले तीन-चार दिन देखने को मिल सकता मौसम में बदलाव।

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान व इससे सटे इलाकों पर बना हुआ है। जिसके आगे बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से अगले तीन-चार दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:  मौसम की जानकारी: आज बिगड़ा मौसम का मिजाज, दून समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

इन चार राज्‍यों में हो सकता है हल्की वर्षा व हिमपात।

नौ से 11 दिसंबर के बीच उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। इसकी वजह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:  Breaking:- पुलिस ने डॉगी बेला की मदद से घर के अंदर रखी स्मैक पकड़ी, आरोपी महिला फरार, पति गिरफ्तार

दोपहर बाद हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा व इसके आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। हल्के बादलों के बीच दिन भर धूप खिली रहेगी। दोपहर बाद हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। बागेश्वर में भी सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा।