Breaking:- रुद्रप्रयाग के सीएमएस डॉ. मनोज बडोनी अपने कमरे में मृत मिले, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

खबर शेयर करें -

जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनोज बडोनी का आकस्मिक निधन हो गया। वह अपने कमरे में मृत मिले। मौत का कारण प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। सूचना पर जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, सीएमओ डा. राम प्रकाश उनके आवास पर पहुंचे। घटना के बारे में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–मुख्यमंत्री धामी ने की उच्च स्तरीय बैठक, कैंची धाम मेले की व्यापकता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश...

 

 

डॉ. बडोनी आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह पिछले वर्ष से सीएमएस की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। मंगलवार को कई डॉक्टर उनके आवास पर इलाज के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार भी हो रहा था और वह आवास से ही अस्पताल के कुछ काम भी निपटा रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Breaking:- कोरोना और डेंगू ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की टेंशन, डबल अटैक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

 

 

देर शाम करीब 8.15 बजे उन्हें फोन किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला, इस पर जिला चिकित्सालय से एक कर्मचारी को उनके आवास पर भेजा गया तो वह बिस्तर में अचेत मिले। कर्मचारी की सूचना पर डॉक्टर व कर्मचारी पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में मानसून से पहले सिंचाई विभाग अलर्ट, गौला बैराज पर विशेष निगरानी

 

 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि घटना के बारे में उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वह लोग देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो चुके हैं। बुधवार को जिला चिकित्सालय में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। साथ ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।