Breaking:- रूडकी:फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

खबर शेयर करें -

ब्राह्मण समाज पर कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में ब्राह्मण समाज की ओर से अनुराग कश्यप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा:- तीर्थयात्री आज से कर सकेंगे ऑफलाइन पंजीकरण, हरिद्वार-ऋषिकेश समेत यहां लगे हैं काउंटर

 

 

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को कुछ दिन पहले ब्राह्मण समाज के लोगों ने बॉलीवुड अभिनेता अनुराग कश्यप के खिलाफ तहरीर दी गई थी। आरोप लगाया था कि अनुराग ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। बताया था कि अनुराग ने अपने ट्विटर हैंडल पर आने वाली फिल्म को चर्चा में लाने के उद्देश्य से आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत 'मन की बात' कार्यक्रम के 121वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना

 

 

 

इस मामले में ब्राह्मण समाज ने पुलिस से केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि एडवोकेट आशीष पंडित की तहरीर पर फिल्म निर्माता अनुराग निवासी बंगला नंबर 64, अमर नगर 1 सेवन बंगला अंधेरी पश्चिम मुंबई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।