ब्रेकिंग हिमांचल प्रदेश– प्रदेश की बागडोर सुखविंदर के हाथों में, 15वें CM बने, मुकेश डिप्टी सीएम।
कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
वहीं, कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे 58 वर्षीय सुखविंदर सुक्खू निचले हिमाचल इलाके के पहले कांग्रेस नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बन रहे हैं। वह प्रेम कुमार धूमल के बाद हमीरपुर जिले के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होंगे।
कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 68 में से 40 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया है।
मतदान 12 नवंबर को हुआ था और परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए थे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मंच पर मौजूद रहे। सुखविंदर सुक्खू ने शपथ ग्रहण करने के बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जनता का भी आभार जताया है। कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

बिग ब्रेकिंग–नैनीताल SSP ने की अपराध नियंत्रण पर हाई-फोकस मीटिंग, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित…
नैनीताल–सूरज ढलते ही अंधेरे में डूब जाती जिंदगी, नैनीताल के तीन सगे भाई दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहे, नैनीताल से दिल दहला देने वाली कहानी…
बिग ब्रेकिंग–नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लालकुआं में 133 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…
अच्छी खबर–मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन व खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व पर खनन सुधारों में उत्तराखंड बना राष्ट्रीय अग्रणी, केंद्र से दो माह में मिली 200 करोड़ की सहायता…
उत्तर प्रदेश–दोहरे पैन कार्ड मामले में आज़म खान व बेटे अब्दुल्ला को फिर 7 साल की सज़ा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना…