ब्रेकिंग उत्तराखंड– गुलदार के हमले में दो महिलाओं सहित 3 घायल, आप भी देखिए विडियो..

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा– द्वाराहाट विकासखंड के निकटवर्ती गांव मल्ली मिरई के भौरा तोक में आज शाम 5 बजे तेंदुए ने तीन लोगों पर अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद निकटवर्ती ग्रामवासियों में भय का माहौल बन गया है।

आपको बता दे तेंदुए के हमले से 2 महिलाएं और एक युवक घायल हो गया, पीड़ित युवक ने बताया की वह घर के पास पानी की पाइप ठीक करने गया था। अचानक झाड़ियों में घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया, उनके बचाव के लिए आयी महिला को तेंदुआ कुछ दुरी तक घसीट कर ले गया। गनीमत की बात यह रही की तीनों की जान बच गई।

यह भी पढ़ें:  दुखद खबर–यहां देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और अल्टो की जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत...

महिला बचुली देवी को हालत गंभीर होने के कारण हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया है, जबकि सुमित नामक युवक का रानीखेत चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–SSP मीणा ने दर्जनों निरीक्षक और उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर, विमल काठगोदाम तो संजीत बने भीमताल SO...

पुष्पा देवी को कम जख्म लगे हैं। इसलिए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज यिा गया है। जहा प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है अन्यथा वो आंदोलन को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें:  दुखद खबर–यहां देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और अल्टो की जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की दर्दनाक मौत...

Ad Ad Ad