बड़ी खबर– कलयुगी पिता जो अपनी ही बेटी की जान का बना दुश्मन, जानिए क्या हैं पूरा मामला….

खबर शेयर करें -

जेल से छूटने के बाद हत्यारे पिता ने अपनी बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। एक युवती ने पैरोल पर बाहर आए पिता पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस ने पहले से हत्या की सजा काट रहे पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती का कहना है कि उसके पिता ने मां की हत्या की थी। मामले में उसने गवाही दी थी। इसके बाद कोर्ट ने पिता को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए चमोली जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें:  UK बोर्ड रिजल्ट बागेश्वर के कमल सिंह हाईस्कूल टॉपर, इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा रही अव्वल

मयूर विहार में रह रही नेहा सिंह ने बताया कि वर्ष 2008 में पिता सुखदेव सिंह ने उसकी मां की हत्या की थी। कोर्ट में उसने और उसकी मौसी ने उसके पिता के खिलाफ गवाही दी थी। कोर्ट ने पिता को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए चमोली जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर, श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग किया

कुछ दिन पूर्व दादी के निधन पर पिता पैरोल पर न्यूरिया पीलीभीत आया। आरोप है कि इस बीच वह लगातार फोन कर उसे और उसकी मौसी को जान से मारने की धमकी देता रहा। गुरुवार को वह हल्द्वानी पहुंच गया। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।