बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं, पढ़िए यह खबर…

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने तथा उसे सम्मान देने का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ पर लापरवाही का बड़ा आरोप, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त जांच के निर्देश...

उन्होंने कहा कि प्रकृति और मनुष्य के आपसी संबंधों को मजबूती देने वाला लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता तथा स्वच्छता का भी संदेश देता है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, टेलीकॉम अधिकारी बनकर 1.02 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार...

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्याेपासना का यह पावन पर्व हमें शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।