बिग ब्रेकिंग–ऊधमसिंहनगर प्रशासन अलर्ट, रामपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, किच्छा में मुर्गी फार्म सीज…

खबर शेयर करें -

 

 

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि होने के बाद उधम सिंह नगर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

 

 

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने एहतियातन कदम उठाते हुए आदेश जारी किया है कि उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद से एक सप्ताह तक जिंदा मुर्गा, मुर्गी, अंडा और मांस जिले में नहीं लाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा–घोषित हुई बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथियां, हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे उत्तराखंड, प्रशासन ने कसी कमर...

 

 

इसी क्रम में, किच्छा क्षेत्र के किशनपुर स्थित एक मुर्गी फार्म में अचानक कई मुर्गियों की मौत की सूचना ने प्रशासन को सतर्क कर दिया। उप जिलाधिकारी गौरव पांडे के नेतृत्व में तहसील प्रशासन, नगर पालिका परिषद किच्छा और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फार्म से चूजों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का जागेश्वर धाम दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा...

 

 

फार्म को पूरी तरह सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मृत मुर्गियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं पुलिस को मिली कामयाबी, दो शराब तस्कर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद... 

 

 

Ad Ad Ad