बिग ब्रेकिंग–बागेश्वर बाईपास पर वाहन सरयू नदी में गिरा, तीन गंभीर घायल, चालक को आई हल्की चोट…

खबर शेयर करें -

 

 

 

बागेश्वर। आरे–मंडलसेरा बाईपास के समीप शनिवार दोपहर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सरयू नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक को हल्की चोट आई है।

 

 

जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके 02 टीए 0847 बागेश्वर से कपकोट पौसारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरे–मंडलसेरा बाईपास के पास वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर पड़ा। वाहन को गिरते देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर सर्विस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–नैनीताल SSP ने की अपराध नियंत्रण पर हाई-फोकस मीटिंग, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित...

 

 

सूचना पाकर पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–सूरज ढलते ही अंधेरे में डूब जाती जिंदगी, नैनीताल के तीन सगे भाई दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहे, नैनीताल से दिल दहला देने वाली कहानी...

 

घायलों के नाम

 

खड़क सिंह (42 वर्ष) पुत्र देव सिंह, निवासी पौसारी

दर्शन सिंह (18 वर्ष) पुत्र खीम सिंह, निवासी पौसारी

खीम सिंह (59 वर्ष) पुत्र दिवान सिंह, निवासी पौसारी

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–नैनीताल SSP ने की अपराध नियंत्रण पर हाई-फोकस मीटिंग, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित...

 

तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं चालक दिनेश सिंह को मामूली चोट आई है।

 

 

 

Ad Ad Ad