बिग ब्रेकिंग–एसपी सिटी ने लालकुआं कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी को पदोन्नति मिलने पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं…

खबर शेयर करें -

 

 

 

नैनीताल/लालकुआं

लालकुआं में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी को पदोन्नति मिलने पर SP City प्रकाश चंद्र ने लालकुआं पहुंचकर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

बताते चलें की शासन ने प्रदेश भर में 27 उप निरीक्षकों को पदोन्नत करते हुए इंस्पेक्टर बनाया है, जिसके तहत हरेंद्र सिंह नेगी को एसपी सिटी ने तीसरा स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं और कहा कि पदोन्नति होना अपने आप में एक गर्व का पल होता है, इसलिए उन्होंने कोतवाली पहुंचकर हरेंद्र नेगी को स्टार लगाया हैं।

यह भी पढ़ें:  धामी सरकार का बड़ा फैसला, मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार को बढ़ावा, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

 

 

 

वही लालकुआं शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत नगर पंचायत लालकुआं के सहयोग से शहर भर में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लागत लगभग 11 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया

 

 

अब सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधी किस्म के लोगों को पकड़ने में काफी आसानी होती है, इसके अलावा कुछ संवेदनशील क्षेत्रों का भी सर्वे किया जा रहा है, जिसमें जनसहयोग से अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी देहरादून पहुंचे, कई क्रिकेटर के पहुंचने की संभावना