बिग ब्रेकिंग–पुलिस का स्कूल–कॉलेजों के बाहर कड़ा पहरा, SSP मीणा के सख्त तेवर से मनचलों में हड़कंप…

खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नाबालिक चालकों पर शिकंजा, 34 पर कार्रवाई और छात्रों को सुरक्षा–जागरूकता का पाठ।

 

 

 

हल्द्वानी। जिला नैनीताल में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने बड़ा कदम उठाया है। अब स्कूल–कॉलेजों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा और छात्राओं पर बुरी नजर डालने वाले मनचलों की खैर नहीं।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि स्कूल टाइम पर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और संदिग्ध तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। इसके लिए सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी भी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, रामनगर व हल्द्वानी के कोतवाल बदले, देखिए लिस्ट..

 

पुलिस की इस कार्रवाई के तहत बुधवार को हल्द्वानी, रामनगर और लालकुआं सहित कई क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। स्कूलों के बाहर बिना कारण खड़े रहने वालों पर शिकंजा कसते हुए 34 लोगों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और ₹8200 का जुर्माना वसूला गया। 

 

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–धामी कैबिनेट की बैठक में अहम प्रस्तावों पर मोहर..

 

 

इसके अलावा 08 वाहन सीज किए गए। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा ऐसा पाया गया तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसी दौरान थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान तीन नाबालिगों को वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

 

 

उनके परिजनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया। साथ ही नाबालिकों और उनके साथियों की काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आयुष महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित, NSUI व नगर कांग्रेस कमेटी ने खुशी की लहर, छात्र- छात्राओं का किया आभार...

 

 

पुलिस ने अभियान के दौरान छात्र–छात्राओं को गौरा शक्ति एप, पोक्सो एक्ट और महिला अपराध संबंधी कानूनों की जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्परिणाम और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

 

 

SSP मीणा ने साफ किया कि स्कूल–कॉलेजों के बाहर अराजकतत्वों की कोई जगह नहीं होगी और बालिकाओं की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

 

 

 

Ad Ad Ad