बिग ब्रेकिंग–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने प्रदेश में करेंगे एक बड़ी रैली, भाजपा का एक महीने चलेगा महाअभियान…

खबर शेयर करें -

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर 30 मई से पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसीलिए 15 मई से शुरू होने वाले सांसदों का विशेष संपर्क अभियान को टाल दिया गया। अब 30 मई से 30 जून तक दोनों अभियान एकसाथ चलेंगे।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर, श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग किया

प्रधानमंत्री पूरे देश में 51 रैलियां करेंगेमहा संपर्क महाअभियान को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक 19 व 20 मई को होगी। उसमें बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा महाभियान के दौरान ही प्रधानमंत्री पूरे देश में 51 रैलियां करेंगे। इनमें जून में एक बड़ी रैली मोदी की उत्तराखंड में होगी। यदि प्रधानमंत्री का समय नहीं मिला तो उनकी जगह अमित शाह और राजनाथ सिंह रैली करेंगे।

यह भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ महाअभियान के लिए बैठक भी करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी हाईकमान के दिशानिर्देश पर 15 मई से सांसदों का विशेष संपर्क अभियान स्थगित कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Breaking:- अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बयान से बवाल, बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी ने की निंदा, बताया मंदिर का महत्व

अब सांसदों व पार्टी की ओर से एकसाथ 30 मई से महा संपर्क अभियान चलाया जाएगा।