बिग ब्रेकिंग–पीएम मोदी ने अब तक किए देशहित में ऐतिहासिक काम, पानीपत से मुख्यमंत्री धामी ने कही यह बात…

खबर शेयर करें -

पानीपत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। देशहित में न सिर्फ उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाया, बल्कि तीन तलाक और राममंदिर निर्माण जैसे कई उल्लेखनीय कार्य किए।

साथ ही आमजन के लिए जनधन, किसान समृद्धि और आयुष्मान जैसी योजनाएं चलाईं। उन्होंने देश में स्वच्छ भारत जैसे अभियान भी चलाए।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं–पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो शराब तस्करों को 156 पाउच कच्ची शराब खाम के साथ किया गिरफ्तार...

वे मंगलवार को करनाल से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समर्थन में वोट मांगने पानीपत पहुंचे थे, जहां उन्होंने विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उसके बाद सेक्टर 25 स्थित एमजेआर गार्डन में जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियां गिनवाकर उन्हें सुशासन का प्रतीक करार दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक उम्मीद के तौर पर देख रही है। वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। देश इसका फैसला कर चुका है।

यह भी पढ़ें:  SSP हरिद्वार के सख्त नेतृत्व और पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार, एक फरार...

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन परिवारवाद तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार का गठबंधन है। उन्होंने संविधान बदलने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान का बहुत सम्मान करते हैं। उसी के अनुसार काम भी करते हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–भाजपा नेता ने सरकारी दफ्तर में दलित अधिकारी को जूते से पीटा, वीडियो वायरल..  

पुष्कर धामी ने कहा कि देश में बढ़ी महंगाई का कारण कांग्रेस सरकार है। कांग्रेस गरीबी खत्म नहीं कर पाई तो गरीबों को खत्म करने के रास्ते पर चल पड़ी थी।

Ad Ad Ad